• Wed. Feb 11th, 2026

जमुनाएक्सप्रेस वे पर टॉयलेट करने बस से उतरा युवक लापता

ByVijay Singhal

Nov 27, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। टैंटीगांव के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर टॉयलेट करने के लिए बस से उतरा युवक लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता ने सुरीर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। शेख मोहम्मद दीन निवासी 289 शाहीन बाग जामिया नगर दिल्ली अपने पुत्र इस्तियाक मंजर (32 वर्ष) के साथ 23 नबंवर को आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली जा रहे थे। बस सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 80 पर रुकी तो इस्तियाक मंजर अन्य यात्रियों के साथ टॉयलेट करने के लिए बस से उतर गया। काफी देर तक वह लौट कर नहीं आया। उसकी काफी तलाश की मगर उसका कोई पता नहीं चला। वह दिमागी रूप से कमजोर है। एसआई दुर्गेश कुमार का कहना है कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.