हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मथुरा महानगर के तत्वावधान में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन रोड पर रविवार को तरुणी सम्मेलन आयोजित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज की तरुणी आत्मविश्वास एवं आत्मसम्मान से युक्त होकर ही वर्तमान समाज की कठिन चुनौतियों का सामना कर सकती हैं। मुख्य अतिथि आईपीएस ट्विंकल जैन ने कहा कि जब महिलाएं एक साथ उठ खड़ी होती हैं आत्मविश्वास से परिपूर्ण हो जाती हैं। तरुणी मोबाइल और रील बनाने से दूरी बनाएं और खुद को आत्मनिर्भर बनाने की इच्छा रखें तभी महिलाएं आगे बढ़ेंगी। कथा वाचक हेमलता शास्त्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम समाज में आगे बढ़ें। समाज का नेतृत्व करें। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सीमा मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को अपनी सभ्यता, संस्कृति और देश की रक्षा करनी है। प्रांत बौद्धिक प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति डॉ. मालती मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। बालिकाओं व युवतियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ मार्शल आर्ट का रोमांचकारी प्रदर्शन भी किया। महानगर संघ चालक लक्ष्मी नारायण, प्रचारक आयेंद्र, विजय बंटा, श्रीओम, विमल, जगदीश, मुकेश शर्मा, आशीष शर्मा, बलबेंद्र साधु, सुबोध, सिकंदर सिंह, दक्ष गोयल, सीताराम आदि मौजूद रहे। प्रीती ने संचालन और धन्यवाद ज्ञापन कीर्ति ने किया।
7455095736
