हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर में मामूली कहासुनी के विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद एक ओर से फायरिंग कर दी गई। इसमें एक युवक के पेट में गोली लगी है। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हकीमपुर गांव में भागवत कथा का आयोजन हो रहा है। इसमें गांव का मुकेश कथा सुनने को गया था। वहां गांव की ही लक्ष्मी नारायण उर्फ फोफो भी आया था। किसी बात को लेकर मुकेश की उससे कहासुनी हो गई। घायल मुकेश ने बताया कि लक्ष्मी ने साथियों को बुला लिया। उसके साथ मारपीट की। उसके पक्ष से भी कुछ लोग आ गए। उन्होंने बीचबचाव कराया। इसी दौरान लक्ष्मी के साथी मौसम और शांतनु भी आ गए। वहां पहले से मौजूद संजीव एवं विपिन ने उसको पकड़ लिया।
वहीं, लक्ष्मी नारायण ने गोली मार दी। गोली उसके पेट के निचले हिस्से में लगी। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मुकेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। घायल की हालत में सुधार है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
