हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के चिंरजी नगला में एक युवक ने पत्नी के मायके से न लौटने पर फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। ठाकुर सिंह (28) पुत्र चंद्रपाल सिंह, मूलरूप से अलीगढ़ के खैर के सिवाल कलां के रहने वाले थे। पिता की सिंचाई विभाग में नौकरी के चलते मथुरा आकर बस गए थे। ठाकुर सिंह ने बृहस्पतिवार शाम को घर में फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। इंस्पेक्टर जमुनापार थाना छोटेलाल ने बताया कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार ठाकुर सिंह की 2019 में जमुनापार क्षेत्र की शिवनगर काॅलोनी की रहने वाली गौरी के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद एक बेटी भी हो गई। किसी कारण से दोनों में अनबन होने लगी। गौरी अपने मायके चली गई। दोनों के बीच मुकदमेबाजी भी चल रही है। ठाकुर सिंह उसे वापस बुलाना चाहता था। मगर, वह वापस नहीं आ रही थी। इसी से तंग आकर ठाकुर सिंह ने आत्महत्या कर ली।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
