• Sun. Feb 15th, 2026

भ्रष्टाचार पर योगी सरकार के मंत्री संदीप सिंह सख्त: आरोपों पर नाराजगी जताई, कार्रवाई के आदेश

ByVijay Singhal

Nov 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व प्रभारी मंत्री संदीप सिंह की जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठा। एक विधायक ने जिला स्तर के अधिकारी पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इस पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, जनमानस की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए। इससे पूर्व उन्होंने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विधायकों ने पुलिस चौकी स्तर पर कार्रवाई न होने का मुद्दा उठाया। खनन होने की बात भी कही गई। जिला स्तर के अधिकारियों पर भी आरोप लगाए गए।इस पर प्रभारी मंत्री ने डीएम सीपी सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्या का समाधान होना चाहिए।भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं का सम्मान होना चाहिए। वहीं जिले के प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं। समाधान का आश्वासन दिया। संदीप सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक राजेश चौधरी, विधायक ठा. मेघ श्याम सिंह, विधान परिषद सदस्य ओमप्रकाश सिंह, एडीमए डा. पंकज कुमार वर्मा, एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री पवन हिंडोल, महानगर मीडिया प्रभारी श्याम श्याम शर्मा, विनीत शर्मा, सत्यपाल चौधरी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.