• Mon. Feb 16th, 2026

बिरला मंदिर पर शिविर में कराया योग, बताया महत्व

ByVijay Singhal

Apr 3, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बिरला मंदिर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक अखिलेश विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को प्रशिक्षक कु. पारुल शर्मा ने बिरला मंदिर में योग शिविर लगाते हुए जहां योग कराया, वहीं योग का महत्व भी समझाया। प्रशिक्षक ने बताया कि यह शिविर विशेषकर युवतियों और महिलाओं के लिए लगया गया, जिसमें गलत खान पान की वजह से पीसीओडी, थायराइड और मोटापा की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए चक्की आसन, तितली आसन, भुजंगासन, सेटूबंधासन और प्राणायाम आदि का का अभ्यास कराया गया। यह भी बताया गया कि किस आसन प्राणायाम से क्या लाभ मिलता है बताया गया। और बीपी, शुगर, घुटने दर्द आदि के लिए भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम और भ्रामरी प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया गया और सूक्ष्म व्यायाम कराये गये। जिसमें साधकों को आने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी भी दी गई।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.