हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन को धार देने के लिए देशभर से विशाल यात्राएं कान्हा की नगरी में पहुंचने लगी हैं। रविवार को गुजरात से आई यात्रा का श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के पदाधिकारियों ने स्वागत-सम्मान किया। साथ ही आंदोलन में धार देने के लिए आभार जताया है। संयुक्त भारतीय धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य राजेश्वर की अध्यक्षता में यह यात्रा गुजरात के द्वारिका से चलकर राजस्थान होते हुए करीब 250 गांव व शहरों से गुजरी। इसके बाद रविवार को यहां पहुंची। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह व संतों ने यात्रा में शामिल पदाधिकारियों को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम गोवर्धन रोड स्थित जीएस फार्म में आयोजित किया। इस दौरान आचार्य राजेश्वर ने कहा कि वह पिछले एक वर्ष से इस आंदोलन से संपूर्ण भारत में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की वास्तविक वस्तु स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। हिंदू जन जागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. चारुदत्त पिंगले ने कहा कि अब हिंदुओं को जागना होगा। महेंद्र प्रताप ने बताया है कि अब तमिलनाडु के रामेश्वरम, उड़ीसा के जगन्नाथपुरी और जम्म-कश्मीर के वैष्णो देवी धाम से यात्राएं मथुरा आएंगी। इसके बाद सभी यात्राओं के संतों की दिल्ली में जनसभा व संत सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। फिर विदेश में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन चलेगा। श्रीकृष्ण महाकाव्य के रचयिता डॉ. कैलाश परवाल, महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी, महामायापीठ के स्वामी गोपाल शरण महाराज, पंडित नंदकिशोर दयालपुरा, डॉ. राम सिंह राजोरिया, अधिवक्ता पूर्व विधायक हुकमचंद तिवारी, अधिवक्ता आदित्य तिवारी, मनोज चौधरी और पंकज शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
