हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना नदी में आई बाढ़ के नीचे उतरने के बाद बीती रात अचानक से जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी हो गई। इससे यहां प्रयाग घाट पर 24 घंटों के अंदर ही जलस्तर 15 सेंटीमीटर तक ऊपर हो गया है। इससे तटीय इलाकों में फिर से चिंताएं बढ़ गई है। एक हफ्ते पहले सोमवार को यमुना नदी 167.76 मीटर के उच्चतम जलस्तर पर पहुंच गई थी। इससे तटीय व निचले क्षेत्रों में आई बाढ़ से हड़कम्प मच गया था। अब यमुना का प्रबल वेग तो कम होने लगा है। यहां सोमवार सांय छह बजे प्रयाग घाट पर यमुना जलस्तर 165.60 मीटर पर दर्ज किया गया था। इस जलस्तर के चेतावनी चिह्न 165.2 मीटर पर लौटने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। वहीं बीती रात अचानक यमुना में फिर से जलस्तर में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। सोमवार रात 10 बजे 165.62 मीटर पहुंच गया। मंगलवार को सुबह छह बजे जलस्तर 165.70 मीटर पर आ गया। दोपहर को इसमें फिर से गिरावट तो दर्ज हुई थी लेकिन शाम छह बजे जलस्तर बढ़कर 165.75 मीटर पर पहुंच गया। यहां अब तक 24 घंटे में जलस्तर में 15 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी होने से तटीय इलाकों के निवासियों में फिर से हड़कंप मच गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
