हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित मोटोजीपी भारत रेस को ध्यान में रखते हुए यमुना एक्सप्रेस वे को निर्धारित समय के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान इस मार्ग से यातायात बंद रहेगा। 11 वर्षों में यह पहला मौका है, जब किसी कारण एक्सप्रेस-वे बंद किया गया है। 23 व 24 सितंबर को आगरा से नोएडा आने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करना होगा। मथुरा व अलीगढ़ से नोएडा की तरफ आने वाले वाहन भी यमुना एक्सप्रेस-वे का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। आगरा से नोएडा के लिए 12 से सात बजे तक एक्सप्रेस-वे बंद रहेगा, जबकि मथुरा में दो बजे के बाद वाहन एक्सप्रेस वे पर नहीं चढ़ने दिए जाएंगे। रेस के दौरान एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का दबाव कम हो, इसके लिए शहर के अंदर के रास्तों का भी प्रयोग वाहन चालक कर सकेंगे। इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से हर एक घंटे में डायवर्जन किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस वे पर भारी वाहनों का प्रवेश रेस के दौरान प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा आयोजन के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। दिल्ली बॉर्डर से जिले में भारी व मध्यम वाहन का प्रवेश 21 सितंबर को सुबह छह बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा। गौतमबुद्धनगर में चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुण्डपुरा बॉर्डर, परीचौक, नालेज पार्क, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे एवं यमुना एक्सप्रेस-वे पर आवागन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
