हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार सवारों से हुई लूट की दो वारदातों ने मथुरा पुलिस की नींद उड़ा दी है। गैंग को पकड़ने के लिए पुलिस ने एकदम नया तरीका अपनाया। एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ों, खेतों में पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। 90 किमी. के एक्सप्रेस-वे स्ट्रेच पर 150 जवान राउंड द क्लॉक तैनात किए गए हैं। कहीं 3 तो कहीं 4 किलोमीटर में एक-एक, दो-दो जवान लगाए हैं। ये पुलिसकर्मी कहीं वर्दी तो कहीं सिविल ड्रेस में तैनात हैं। हथियार और दूरबीन से लैस हैं। पुलिस के साथ ही इसमें SOG जवान भी लगाए गए हैं। 29 मई को यमुना एक्सप्रेस-वे पर बदमाशों ने दिल्ली में PWD के इंजीनियर शैलेंद्र को अपना शिकार बनाया। शैलेंद्र पत्नी मुन्नी, ड्राइवर राकेश और परिवार के सदस्य मोहित के साथ कानपुर से दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान देर रात सुरीर क्षेत्र में पत्थरबाज लुटेरों ने शैलेंद्र की कार पर पत्थर फेंका। अचानक चलती कार से पत्थर टकराया तो तेज आवाज हुई। शैलेंद्र समझ नहीं पाए और उन्होंने अपनी कार रोक दी। उतरकर गाड़ी चेक करने लगे। इसी दौरान, हथियार से लैस 4-5 नकाबपोश बदमाश आ धमके। चारों तरफ से घेर लिया। हथियारों के बल पर शैलेंद्र की पत्नी मुन्नी के कानों के टॉप्स, चेन, तीन अंगूठी लूट लीं। इसके बाद शैलेंद्र, मोहित और राकेश के पास मौजूद नगदी को भी लूट लिया था। पहली वारदात के ठीक दो दिन बाद एक्सप्रेस-वे पर दूसरी वारदात हुई। फिरोजाबाद के रहने वाले रामविलास की जनरल स्टोर की दुकान है। 1 जून की रात वह एक्सयूवी-300 कार से दिल्ली से लौट रहे थे। रामविलास के साथ कार में दिल्ली निवासी उनका फुफेरा भाई अभिषेक, साला सनी और भतीजा भी था। रात करीब 12 बजे जैसे ही थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-107 के समीप पहुंचे। तभी एक पत्थर तेजी से आकर उनकी कार पर लगा। पत्थर बोनट पर लगा। इसके करीब डेढ़ किलोमीटर बाद कार में कुछ दिक्कत हुई। रामविलास ने कार रोकी तो 5 बदमाश आ धमके और लूट की। रामविलास ने बताया कि 5 बदमाशों में से 3 ने चेहरा ढक रखा था, जबकि 2 के चेहरे खुले थे। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक ही पैटर्न पर लूट की दो वारदातों से पुलिस हरकत में आ गई है। IG रेंज आगरा दीपक कुमार और SSP शैलेश पांडे दोनों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मियों से बातचीत की। IG ने इन दोनों लूट का खुलासा करने के पुलिस को निर्देश दिए। पुलिस ने CCTV जांच की, लेकिन कुछ नहीं मिला। बदमाश किस तरह आपस में बात कर रहे थे? उनका हुलिया कैसा था? वारदात के बाद वो किस तरफ भागे? ऐसे कई सवालों के जवाब मथुरा पुलिस ने पीड़ितों से पूछे। हालांकि, 6 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ग्रेटर नोएडा से आगरा तक यमुना एक्सप्रेस-वे 165 किलोमीटर लंबा है। इसका 90 किलोमीटर का हिस्सा मथुरा जिले में आता है। अलीगढ़ के टप्पल के बाद मथुरा की सीमा शुरू होती है। आगरा के खंदौली पर जाकर खत्म होती है। मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर 7 थानों का इलाका है। साथ ही, ज्यादातर सुनसान इलाका भी मथुरा जिले में ही पड़ता है। ऐसे में पत्थरबाज लूट की वारदात को अंजाम देते हैं और आसानी से निकल जाते हैं। सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। जबकि एक बदमाश भाग निकला। घटना थाना नानौता की है। एनकाउंटर से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि पुलिस और SOG की टीम गन्ने के खेत में दौड़ रही है।मथुरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस धौरेरा गांव के जंगलों में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री पर छापा मारने पहुंची थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। जबकि उसके एक साथी को इंस्पेक्टर ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर पकड़ा। इसके अलावा तीसरे बदमाश ने हाथ में तमंचा लेकर सरेंडर किया। पुलिस ने मौके से 15 अवैध तमंचे जब्त किए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
