हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विशेष शिक्षा परीक्षा (डीएड) में जिले के एक केंद्र पर परीक्षार्थियों गलत पेपर दे दिया गया। इससे गुस्साए छात्रों ने केंद्र पर हंगामा कर दिया। तब जाकर पेपर बदला गया। इस कारण नियत समय से करीब एक घंटे देरी से पेपर शुरू हुआ। पूरे मामले की शिकायत एक समाजसेवी ने राष्ट्रपति से की है। भारतीय पुनर्वास परिषद नई दिल्ली के राष्ट्रीय पुनर्वास परीक्षा बोर्ड की डीएड की परीक्षा जिले के तीन केंद्रों पर शनिवार को आयोजित हुई। पहली पाली की परीक्षा में कैरेक्टर ऑफ चिल्ड्रन विथ डेवलपमेंट डिसएबिल्टी का पेपर था। यह सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होना था। सेठ बीएन पोद्दार कॉलेज में राल के हैपीनेस टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के 307 अभ्यर्थी पेपर देने के लिए पहुंचे थे। यहां पहली पाली में पेपर करीब आधे घंटे की देरी से मिला। अजय सारस्वत, प्रधानाचार्य व केंद्र केंद्र प्रभारी सेठ बीएन पोद्दार कॉलेज ने कहा पहली पाली का पेपर लेट मिला था। अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें गलत पेपर दिया गया है। इस पर बोर्ड से संपर्क किया गया। बोर्ड से मेल पर दोबारा पेपर भेजा गया। इसके बाद छात्रों को दोबारा दूसरा पेपर देकर परीक्षा शुरू कराई गई। पूरे मामले की जानकारी बोर्ड को दे दी गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
