हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। फरह में पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव मेला में हुए कुश्ती दंगल में पहलवानों ने कुश्ती कला के बेजोड़ दांव-पेंच दिखाए। कई कुश्तियां लड़ी गईं, जिसमें अंतिम कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल का शुभारंभ निदेशक सोनपाल एवं आयोजक शोभाराम शर्मा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। सेवा केंद्र परिसर में आयोजित दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दांव दिखाकर विपक्षी को धूल चटाई। अंतिम कुश्ती 11 हजार रुपये के लिए पहलवान श्यामवीर कुण्डौल और शिवा पीपल अखाडा मथुरा के मध्य हुई। जबकि दूसरी अंतिम कुश्ती बिट्टू और राजेश के मध्य हुई। तय समय तक दोनों जोडियों के दोनों पहलवान एक- दूसरे को पटकनी देने में जुटे रहे, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद निर्णायकों ने कुश्ती बराबरी पर घोषित कर दी। दंगल में मथुरा जनपद सहित राजस्थान, मध्यप्रदेश, दिल्ली, हरियाणा समेत कई राज्यों के पहलवानों ने दम दिखाया। निर्णायक की भूमिका रामवीर पाठक, रविन्द्र चौधरी, निहाल सिंह, ब्रजमोहन, भगवान सिंह आदि ने निभाई। दंगल संयोजक सुल्तान सिंह तरकर, डाॅ. दिनेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ठा. अनिलसिंह, हरिओम पाठक, महीपाल सिंह, महेश पचौरी समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
