• Thu. Oct 30th, 2025

वृंदावन में राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में विवेकानंद को अर्पित की पुष्पांजलि

ByVijay Singhal

Jan 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम युवा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। स्वामी विवेकानंद जी महाराज के शुभ जन्म दिन पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ साधु-ब्रह्मचारियों ने स्वामी विवेकानंद जी महाराज को पुष्पांजलि प्रदान की। तत्पश्चात रामकृष्ण मिशन के साधु और ब्रह्मचारियों ने वैदिक मन्त्रोच्चार के माध्यम से कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए एक आध्यात्मिक वातावरण बना दिया। इसके बाद क्रमशः सेवाश्रम के स्कूल ऑफ़ नर्सिंग और गदाधर अभ्युदय प्रकल्प के छात्र-छात्राओं ने कविता, भाषण, गीत आदि के माध्यम से सबको मुग्ध कर दिया। स्वामी दिव्यतत्त्वानंद और स्वामी ओजोमयानन्द महाराज ने स्वामी विवेकानंद जी महाराज के आदर्श मय जीवन से युवाओं को प्रेरणा लेकर अपने व्यक्तित्व और जीवन को निखारने के उपायों पर प्रकाश डाला। अंत में सभी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क स्वामी विवेकानंद जी महाराज की ओजस्वी फोटो और प्रसाद वितरण किए गए। स्वामी गीतेशानंद महाराज ने कार्यक्रम का सुन्दर संचालन किया। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन के अध्यक्ष स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने बताया कि भारत में स्वामी विवेकानन्द जी महाराज, जिन्हें हम प्रेम और श्रद्धा से स्वामी जी भी कहते हैं कि जयंती प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है। भारत सरकार ने सन 1984 में घोषणा की कि 12 जनवरी अर्थात स्वामी विवेकानन्द जयंती का दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में देश भर में सर्वत्र मनाया जाए।रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृंदावन अस्पताल के प्रभारी स्वामी काली कृष्णानन्द महाराज ने बताया कि अपने विचारों और अपने आदर्श मय जीवन के लिए स्वामी विवेकानंद जी महाराज पूरे विश्व में जाने जाते हैं। युवाओं के भीतर उनके द्वारा प्रज्वलित देश प्रेम और कर्मठता की चिंगारी ने अंततः इस देश की आजादी में भी बड़ा ही निर्णायक योगदान दिया है । आध्यात्मिकता से ओत प्रोत अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्होंने तत्कालीन समाज और विशेष रूप से युवाओं को झकझोर दिया । उनके संदेशों में ईश्वर के प्रति निष्ठा ,स्वयं में विश्वास , आपसी भाईचारा और कर्म करने की प्रेरणा मुख्य थे। अपने क्रांतिकारी विचारों से उन्होंने इस समाज को युगांतरकारी परिवर्तन का सूत्र दिया । उनके विचारों से युवाओं को सही दिशा मिल सके, इस उद्देश्य से ही उनके जयंती को युवा दिवस के लिए चुना गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.