हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा दिनांक 29 मई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर मथुरा कलेक्ट्रेट पर चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से कहा स्वर्गीय चौधरी साहब किसानों गरीबों मजदूरों के हितेषी थे जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता चौधरी साहब हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे केंद्र सरकार से मांग करते हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए उनकी जयंती व पुण्यतिथि पर केंद्रीय व राजकीय अवकाश घोषित किया जाए मथुरा महानगर के किसी भी प्रमुख चौराहे पर स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा स्थापित की जाए।
वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने कहा किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी साहब को केंद्र व प्रदेश सरकार भूल चुकी है ऐसी महान आत्मा की पुण्यतिथि पर केंद्रीय व राजकीय के अवकाश घोषित होना चाहिए।
इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैैत वृंदावन के नगर उपाध्यक्ष सूरज निषाद उपाध्यक्ष विनोद निषाद मुकुट बिहारी निषाद लुकुट बिहारी निषाद घासीराम निषाद आदि।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
