• Tue. Mar 24th, 2026

मथुरा में भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण, युवाओं से आदर्श अपनाने की अपील

ByVijay Singhal

Mar 24, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार शाम करीब 6 बजे विभिन्न संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और युवाओं ने महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी। डैम्पीयर नगर स्थित शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग प्रतिमा स्थल पर पहुंचे और पुष्प अर्पित कर शहीदों के बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने बताया कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने लाहौर जेल में देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में कहा कि इन क्रांतिकारियों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम का परिचय दिया। वक्ताओं ने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपनाने और देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.