हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जहां वाहन चोरी हो जाने पर थाने और पुलिस चौकी के कई दिन चक्कर लगाने पर भी पीड़ित की शिकायत दर्ज नहीं होती, वहीं एक व्यक्ति का एक ई-रिक्शा चोरी जाने पर पुलिस ने दो अलग-अलग दिनों में चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली। बाराह घाट निवासी उद्धव सेठी का ई-रिक्शा 25 दिसंबर 2024 को बुध बाजार से चोरी हो गया। पीड़ित ने ई-रिक्शा चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए 10 दिन से ज्यादा कोतवाली के चक्कर लगाए। चोरी का मुकदमा 20 दिन बाद 13 जनवरी को दर्ज हो सका। इसके बाद पीड़ित ने एक जनवरी को बुध बाजार से ई-रिक्शा चोरी की शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने 17 जनवरी को फिर मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों एफआईआर में घटनास्थल समय और स्थान एक समान है, लेकिन चोरी की घटना का दिन अलग-अलग दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि रिक्शा मालिक उद्धव सेठी ने दो अलग-अलग दिन में चोरी की घटना दर्शाकर ई-एफआईआर दर्ज कराई है। यदि एक ही दिन की घटना दर्ज की गई होती तो ऐसा न होता। इस मामले की जांच के साथ ही घटना की भी जांच की जाएगी कि आखिर किस दिन ई-रिक्शा चोरी हुआ है। उसके अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
