हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाष्टमी पर सुबह से शाम तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी जनता के साथ मिलकर 500 कुंडों की सफाई और पूजन करेंगे। कार्यक्रम में वन पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना समेत अन्य अतिथि शामिल होंगे। यह जानकारी मंगलवार को दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के पर्यावरण गतिविधि के संयोजक रणवीर ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जल स्रोतों को पर्यावरण पूरक, कचरा मुक्त, रसायन मुक्त, पॉलिथीन मुक्त व हरा भरा बनाना है। उन्होंने बताया कि कुंडों की सफाई में सामाजिक संस्थाओं के साथ जनता का सहयोग लिया जाएगा। संघ के प्रदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में विहिप के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक दिनेश जी, प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य, सहसंयोजक राकेश जैन, वाटर वूमेन शिप्रा पाठक समेत अन्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर के प्रचार प्रमुख माधव पुलकित प्रसाद मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
