• Sat. Feb 14th, 2026

नरी सेमरी में लाठियां बरसा कर की देवी की पूजा

ByVijay Singhal

Apr 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 तुवि न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव सेमरी स्थित नरी-सेमरी देवी मंदिर में चैत्र नवमी के अवसर पर रविवार को यदुवंशियों ने देवी मंदिर पर तड़ातड़ लाठियां बरसाकर देवी मां की पूजा की। नरी के भक्त झूला वारे के जयकारे लगाते हुए हाथों में झंडा, लाठी आदि लेकर प्रदर्शन करते हुए मंदिर पहुंचे। सबसे पहले दोपहर 3:20 बजे गांव सांखी और अलवाई व इसके बाद शाम 4:35 बजे गांव नरी के भक्त देवी की लट्ठों से पूजा करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने मेले में लगीं सभी दुकानों को बंद करा दिया। वहीं राजमार्ग से लेकर मां के भवन तक के रास्ते को खाली करा दिया। लठ्ठ पूजा में गांव नरी, सांखी और अलवाई के हजारों भक्त हाथों में लाठी, फरसा, बल्लम आदि लेकर शामिल हुए। यदुवंशियों ने पहले देवी भवन पहुंचकर मंदिर भवन पर तड़ातड़ लट्ठ बरसाए, उसके बाद मां के दर्शन कर मनौती मांगी। वहीं भक्त इस अनूठी पूजा देखने के लिए सुबह से आतुर दिखे। प्रधान नेत्रपाल सिंह ने बताया कि सदियों से चली आ रही इस पूजा को देखने के लिए उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य प्रदेशों से हजारों श्रद्धालु सेमरी पहुंचे। एसडीएम श्वेता सिंह, तहसीलदार रजनीश वाजपेयी, कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, मेला प्रभारी अमित चौहान, टिंकल राजौरा, मनोज कुमार, ठा. वीरी सिंह जादौन, अशोक भार्गव, राजू भार्गव, कल्लन, रामहेत, नारायण सिंह, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.