हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव पब्लिक स्कूल, बलदेव में गणेश चतुर्थी पर स्थापित भगवान विघ्नहर्ता गणेशजी की प्रतिमा विसर्जन के उपलक्ष्य में कथा प्रवक्ता सुश्री मोहिनी कृष्ण दासी ने कहा कि भगवान गणेश जी बुद्धिदाता हैं। उनका स्मरण, ध्यान और पूजन हर सनातनी व्यक्ति को सबसे पहले करना चाहिए। उनकी पूजा हमें फलित होती है और बिगडे काम बनते हैं। उन्होने बलदेव पब्लिक स्कूल में विसर्जन की नयी परंपरा को पर्यावरण के लिए उचित बताया। इससे पूर्व विद्यालय प्रबंधन की ओर से शिक्षक शिक्षिकाएं व स्टाफ के अलावा श्रीधाम वृंदावन से पहुंचीं कथा प्रवक्ता सुश्री मोहिनी कृष्णदासी, चेयरमैन डा अशोक सिकरवार, प्राचार्य अनीता सिकरवार व उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार पत्रकार व गो-गोपी संस्थान वृन्दावन के अध्यक्ष शिवम ने गणेश जी का पूजा अर्चन किया।
विद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्रीमती अनीता ने बताया कि सुंदर गणेश जी की प्रतिमा को जल में प्रवाहित करने के बजाय सुरक्षित रखा जाता है। अगले वर्ष पुनः इसे सुंदर बना कर पूजन हेतु रखा जायेगा। यह माना जाता है कि विसर्जन हेतु प्रतिमा को पवित्र भाव से नहीं ले जाता है। वैसे भी “जल में प्रतिमाओं का प्रवाह पर्यावरण और धार्मिक दृष्टि से उचित नहीं है, अतः विद्यालय में स्थापित गणेश प्रतिमा को वर्ष भर सुरक्षित रखा जाता है और अगली गणेश चतुर्थी पर उसे पुनः सजाकर पूजा में स्थापित किया जाता है।”
गणेश चतुर्थी के दिन विद्यालय के स्वागत कक्ष में स्थापित उक्त गणेश प्रतिमा की समस्त विद्यालय परिवार ने प्रतिदिन नियमित पूजन-अर्चना की। अब प्रतिमा को विद्यालय के गेट पर दर्शनार्थ रखा गया है। इस अवसर पर सुश्री मोहिनी कृष्णदासी ने गणेशजी पूजन के बाद विद्यालय की उन्नति एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की परंपरा एवं वहां के उच्च शैक्षणिक स्तर पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय परिवार की ओर से प्राचार्य डा अनीता सिकरवार ने कथा प्रवक्ता सुश्री मोहिनी आदि का स्वागत किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
