हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वर्ल्ड रेसलर रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान बुधवार को सुबह मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर खुलने के साथ ही दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने मंदिर में देहरी पूजन किया। उत्तर प्रदेश के रिंकू सिंह राजपूत रेसलिंग में नाम कमाकर अमेरिका तक झंडे गाड़ चुके हैं।रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान बुधवार की सुबह साधारण भक्तों की तरह भगवान बांके बिहारी जी के दर्शन करने पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर के पुजारी मयंक गोस्वामी उर्फ बंटू महाराज के साथ दर्शन किए। उन्होंने दर्शन करने से पहले गर्भ गृह की देहरी पूजा की। मयंक गोस्वामी ने उनको विधि विधान से पूजा कराई। इसके बाद उन्होंने देहरी पर इत्र की मालिश की। रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान बांके बिहारी मंदिर में आधा घंटे तक रहे। इस दौरान मयंक गोस्वामी ने उनको भगवान का प्रसादी वस्त्र,माला और प्रसाद भेंट किया। दर्शन करने आए भक्तों को जब पता चला कि रिंकू सिंह राजपूत दर्शन करने आए हैं तो वह उनके साथ एक सेल्फी लेने लगे। फैंस को बढ़ता देख रिंकू सिंह राजपूत मंदिर से चले गए। दर्शन करने के बाद रिंकू सिंह राजपूत उर्फ वीर महान ने भगवान बांके बिहारी जी को प्रणाम किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आज जो भी कुछ हैं वह भगवान बांके बिहारी,राम और भोले नाथ की कृपा से हैं। भगवान बांके बिहारी की उन पर असीम कृपा है वह बांके बिहारी के भक्त हैं।उत्तर प्रदेश के भदोई जिले के रहने वाले रिंकू सिंह राजपूत पर उस समय लोगों को नाज हुआ जब उन्होंने 2022 में वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट का खिताब अपने नाम किया। 8 अगस्त 1988 को जन्मे रिंकू सिंह राजपूत सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। माथे पर त्रिपुंड,गले में रुद्राक्ष की माला और बाजू पर श्रीराम का नाम वाला वीर महान का लुक उनके फैंस को आकर्षित करता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
