हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृन्दावन के छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का आयोजन दिनांक 04 से 10 फरवरी 2024 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि भागवत मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 04 फरवरी को गाजे-बाजे के मध्य निकलने वाली श्रीमद्भागवत जीकी भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।तत्पश्चात श्रीहरिदासी वैष्णव संप्रदायाचार्य विश्वविख्यात भागवत प्रवक्ता आचार्य गोस्वामी मृदुल कृष्ण महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक देश-विदेश से आए असंख्य भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृत कथा श्रवण कराएंगे।जिसमें सभी भक्त-श्रृद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
7455095736
