• Thu. Feb 12th, 2026

वृंदावन में विश्व दिव्यांग सप्ताहसांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह के साथ हुआ समापन

ByVijay Singhal

Dec 11, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में वात्सल्य ग्राम स्थित वैशिष्ट्यम विशेष विद्यालय में वह रहे विश्व दिव्यांग सप्ताह के समापन पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति लब्ध दिव्यांग कलाकारों का सम्मान किया तथा साध्वी ऋतंभरा द्वारा ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं है किसी भी अक्षम व्यक्ति को एक सक्षम व्यक्ति सहारा दे दे तो कोई भी बेसहारा नहीं रहेगा। ईश्वर शरीर में यदि कोई कमी छोड़ता है तो उसकी पूर्ति किसी विशेष गुण देने के साथ कर देता है। जो बच्चे किसी कारण से दिव्यांग होते हैं उनके माता-पिता को उनका सहारा बन कर खड़ा होना चाहिए क्योंकि माता-पिता के समर्थन से दिव्यांग प्रतिभाएं भी देश में अपने को स्थापित कर सकती हैं।

राजकोट से आए जय चनियारा ने प्रस्तुति से सभी को हंसा हंसा करके लोटपोट कर दिया। दिव्यांग अंजली राय ने एक पैर से डांस करके सभी को आश्चर्यचकित किया वहीं दिल्ली से आए नेत्रहीन दिवाकर के गीतों को सुनकर लोग झूमने लगे । पोलियो ग्रस्त हुए दिव्यांग कमलेश पटेल ने अपने हाथों से नृत्य करते हुए मंत्रमुग्ध किया। दीदी मां ने सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समविद गुरुकुलम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दिव्यांगता पर आधारित एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। वैशिष्ट्यम के बच्चों ने गीत के साथ नित्य प्रस्तुत किया। कृष्णा ब्रह्म विद्या मंदिर की छात्राओं ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया।
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाल प्रतिभाओं को निखारने का समय आ गया है। समाज को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। सदस्य राष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कमल कांत पांडे व आगरा विश्वविद्यालय की उपकुलपति ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर परम शक्ति पीठ के सचिव संजय भैया, साध्वी सत्यप्रिया, सुमन लता, स्वामी सत्यशील, मेजर जनरल पृथ्वी सिंह, ईश्वर शरण पांडेय, एन पी प्रजापति, स्वामी कृष्णानंद, शिशुपाल सिंह, अश्वनी सिंह, राज कुमार ,राजेश कुमार ,प्रीति गौतम, नीतू वर्मा, जसविंदर मलिक, ब्रजेश शर्मा, रमाकांत शर्मा, महेंद्र प्रताप, श्रेया शर्मा आदि उपस्थित थे। संयोजक मीनाक्षी अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। संचालन डॉ उमाशंकर राही ने किया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.