• Mon. Feb 16th, 2026

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की वादा खिलापी के विरोध में में ज्ञापन सौंपा

ByVijay Singhal

Dec 11, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 11 दिसंबर 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत  संयुक्त किसान  मोर्चा  के निर्देश पर  केंद्र सरकार की वादा खिलापी के विरोध में मथुरा कलेक्ट पर जोरदार प्रदर्शन कर जिला अधिकारी की अनुपस्थिति में  उप जिला अधिकारी को ज्ञापन सोपा  भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता सिंचाई विभाग के कार्यालय  पर इकट्ठा होकर जय जवान जय किसान बाबा टिकैत अमर रहे जो ना माने झंडे से वह मानेगा  डंडे से बाबा टिकैत अमर रहे हैं चौधरी नरेश टिकैत राकेश टिकैैत जिंदाबाद के नारे  लगाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे वहीं पर जमीन पर धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद अधिकारियों ने आकर ज्ञापन लिया। भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह गावर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी  ने संयुक्त रूप से कहा केंद्र सरकार ने किसानों के साथ वादा खिलाफी की है 13 माह के किसान आंदोलन में केंद्र सरकार ने किसानों से वादा किया था लेकिन वह वादा झूठा निकला यह सरकार जुमले बाज सरकार है इस सरकार ने देश की जनता व किसानों को सिर्फ जुमले दिए हैं गाजीपुर बॉर्डर  आंदोलन में केंद्र सरकार का किसानों से जो समझौता हुआ था उस समझौते से सरकार मुकर गई है किसानों पर लगे कोई भी केस अभी वापस नहीं लिए गए हैं जिसकी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं केंद्र सरकार किसानों पर लगे सभी मुकदमे वापस ले किसान नेताओं का जो उत्पीड़न हो रहा है उसे रोका जाए वर्तमान केंद्र सरकार किसान विरोधी सरकार है इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया सिर्फ किसानों का शोषण किया है जिसे सहन नहीं किया जाएगा।
इस मौके पर प्रमुख रूप से वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद नगर प्रभारी फैजान कुरैशी चौधरी धीरी सिंह राकेश चौधरी राजवीर सिंह विनोद निषाद चंद्रभान सिंह घूरे लाल शास्त्री सुंदर सिंह राजकुमार नैन नीरज धर्मवीर सिंह रणवीर प्रधान जी खरवा प्रेमवीर सिंह मुकेश प्रदीप जरेलिया सलीम निजाम प्रेमचंद वीरपाल चौधरी संजय अग्रवाल मुजाहिद कुरैशी असलम कुरैशी बॉबी कुरैशी आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.