• Sat. Feb 14th, 2026

बिना सुरक्षा इंतजाम के टीएफसी का निर्माण करते मिले मजदूर

ByVijay Singhal

Nov 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोकुल में बिना सुरक्षा इंतजाम के मजदूर टीएफसी का निर्माण करते मिलने पर एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने नाराजगी जताई और गुणवत्ता के साथ-साथ मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही नगर पंचायत के पुराने कार्यालय को तीन दिन में खाली करने के लिए भी कहा है। ताकि टीएफसी के लिए मार्ग बनाया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य भवन के सामने गड्ढा भरकर एक सप्ताह के अंदर लॉन विकसित करने, ग्रीनरी का कार्य पूरा करने और दीवार के किनारे बांस के पौधे लगाने के लिए कहा है। निर्माण कार्य में पुरानी शटरिंग का उपयोग करने पर भी नाराजगी जताई। फायर फाइटिंग और परिसर की डिजाइन उपलब्ध कराने को कहा है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित समय से पूरा होना चाहिए। मौके पर फिलहाल 72 मजदूर कार्य करते मिले। उन्होंने 125 मजदूरों को लगाने के लिए कहा है। ठेकेदार ने अवगत कराया कि शासन से धनराशि न मिलने के कारण मजदूरों को भुगतान में कठिनाई हो रही है, इसलिए संख्या कम है। हालांकि उन्होंने ठेकेदार को जल्दी ही बाकी भुगतान कराने का आश्वासन दिया है। इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रशांत गौतम, अवर अभियंता सुनील राजौरिया समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.