हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर भाकियू भानु के नेता से टोल मांगने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर हंगामा और प्रदर्शन कर दिया। तहसीलदार के समझाने पर किसान माने और जेवर पर महापंचायत के लिए रवाना हुए। भाकियू भानु के कार्यकर्ता जेवर में महापंचायत में शामिल होने के लिए जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर टोल कर्मियों ने भाकियू नेता की गाड़ी को रोककर टोल मागा तो भाकियू नेता भड़क गए और टोल प्लाजा पर हंगामा करने लगे। टोल पर भाकियू ने एक लेन को बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार मांट ब्रजेश कुमार और मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे और भाकियू नेताओं से बात की। भाकियू भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने बताया कि आए दिन टोल कर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है। यदि विरोध करते हैं तो टोल कर्मी मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। यह आए दिन की बात हो गई है, लेकिन अब इसे लेकर जल्द ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान, रविकांत गोयल, विष्णु चौधरी, लक्ष्मी नारायण पचहरा, विजय सिंघल, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
