• Fri. Feb 13th, 2026

विद्युत लाइन डाल रहे कर्मी की सीढ़ीयो से गिरकर मौत

ByVijay Singhal

Dec 8, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में विद्युत लाइन डालने के लिए केबल खींचते समय बुधवार शाम करीब 4 बजे ठेकाकर्मी सीढ़ी से नीचे गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।यहां रात में उसकी मौत हो गई। थाना मगोर्रा के गांव बसई में ठेकाकर्मी सत्यवीर सिंह पुत्र मनवीर बुधवार शाम करीब 4 बजे सरकारी विद्युत लाइन को सीढ़ियों पर चढ़कर एक पोल से दूसरे पोल पर डाल रहे थ। इसी बीच एक ठेकाकर्मी सीढ़ी से नीचे गिरकर घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात को उपचार के दौरान विद्युतकर्मी सत्यवीर की मौत हो गई। मृत कर्मी संभल जिले के थाना कैलादेवी के गांव बरखेड़ा का रहने वाला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा दिया। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संदीप वर्मा , एसडीओ , दतिया फीडर ने कहा बिजली विभाग ने एक फर्म को विद्युत लाइन डालने का कार्य दिया है। फर्म किसी कंपनी के माध्यम से कार्य करा रही है। लाइन डालते समय ठेका कर्मचारी सीढ़ी से गिर गया l जिसकी रात को मौत हो गई है। कंपनी ही कर्मचारी के परिजनों को मदद करेगी l
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.