• Wed. Feb 11th, 2026

यूपी के नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को कार्य आबंटित

ByVijay Singhal

Mar 19, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
लखनऊ। यूपी के नव नियुक्त सूचना आयुक्तों को कार्य आबंटित कर दिया गया है। सूचना आयुक्त सुधीर कुमार सिंह को बरेली और चित्रकूट मंडल, गिरजेश कुमार चौधरी को लखनऊ मंडल, डा. दिलीप कुमार अग्निहोत्री को कानपुर और बस्ती मंडल का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह पदुम नारायण द्विवेदी को वाराणसी और सहारनपुर मंडल, स्वतंत्र प्रकाश को फैजाबाद और देवीपाटन मंडल, मोहम्मद नदीम को इलाहाबाद और मिर्जापुर मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।
सूचना आयुक्त राजेन्द्र सिंह को गोरखपुर और झांसी मंडल, शकुंतला गौतम को मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल, राकेश कुमार को मेरठ मंडल तथा वीरेन्द्र प्रताप सिंह को आगरा और अलीगढ मंडल का प्रभार सौंपा गया है। बीते बुधवार को मुख्य सूचना आयुक्त आर के विश्वकर्मा के साथ ही 10 सूचना आयुक्तों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शपथ दिलाई थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.