• Sat. Feb 21st, 2026

मथुरा में बिजली गिरने से दो किशोरियों सहित महिला झुलसी

ByVijay Singhal

Sep 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बारिश के दौरान सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी में घर के अंदर मोबाइल देख रही बिजली गिरने से दो किशोरियों सहित महिला झुलसीकिशोरी के मोबाइल पर बिजली गिर गई। इससे किशोरी के साथ ही उसकी दादी और पड़ोसी किशोरी घायल हो गयी। वहीं पड़ोसी के पेड़ के नीचे बंधी गाय की मौत हो गई व पेड़ भी क्षतिग्रस्त हो गया। राजू की 17 वर्षीय पुत्री राधा घर में बैठकर मोबाइल देख रही थी। शुक्रवार को बारिश के साथ तड़की बिजली मोबाइल फोन पर गिर गई। राधा, उसकी 65 वर्षीय दादी और पड़ोसी 16 वर्षीय उजमा झुलस गईं। अर्जुन सिंह की गाय भी बिजली गिरने से मर गई। नीम का पेड़ भी टूट गया।

वहीं शेरगढ़ कस्बे निवासी सब्जी विक्रेता पर बारिश के दौरान बिजली गिर गई। इससे उसकी मौत हो गई। गणेश (40) हर रोज की तरह शेरगढ़ के आसपास क्षेत्र में फेरी लगाकर सब्जी बेचने निकला। शुक्रवार दोपहर गणेश गांव रान्हेरा से कराहरी सब्जी बेचने जा रहा था। रास्ते में बरसात के दौरान अचानक आसमान में बिजली चमकी और गणेश पर गिर गयी। आसपास के लोग जब तक पास पहुंचे देखा गणेश की मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजली गिरने की एक अन्य घटना बरसाना में हुई। बरसाना में राधारानी मंदिर परिसर के आसपास शुक्रवार को बिजली गिरने से मंदिर परिसर में लगे सोलर पैनल में झन्नाटा महसूस हुआ। देखते ही देखते मंदिर की स्टील की रेलिंग में अर्थिंग से झन्नाटा महसूस किया गया। इससे मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हालात को भांपते हुए मंदिर प्रशासन ने सोलर पैनल बंद करा दिया। सुरक्षा कर्मियों ने सतर्कता बरतते हुए रेलिंग से करीब 5 फीट दूरी पर रस्सा खींच दिया, ताकि कोई श्रद्धालु रेलिंग के नज़दीक न पहुंचे। मंदिर के रिसीवर सुशील गोस्वामी ने बताया कि बारिश के दौरान कहीं बिजली गिरी, जिसके प्रभाव से सोलर पैनल प्रभावित हुआ। श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए दूर से ही दर्शन कराए। बरसाना में ही बारिश के दौरान शुक्रवार शाम कस्बे में सब्जी मंडी के पीछे वाली गली में स्थित पीपल के पेड़ पर बिजली गिर गई। तेज धमाके के साथ गिरी इस बिजली से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। पेड़ की कई टहनियां झुलस गईं और पलभर के लिए आग जैसी चमक उठी। अचानक हुए धमाके से आसपास के घरों के लोग सहम गए। कई घरों में लगे बिजली के उपकरण खराब हो गए। लोगों ने बताया कि झटके की वजह से इनवर्टर, बल्ब और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया। कई लोगों ने घटना को मोबाइल में कैद कर लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.