• Tue. Feb 17th, 2026

राधारानी के दर्शन करने आईं महिला श्रद्धालुओं के उड़ाए कुंडल,

ByVijay Singhal

Jun 5, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में राधारानी मंदिर पर प्रत्येक पूर्णमासी पर विशाल मेले का आयोजन होता है। यहां दर्शन करने आईं दो महिला श्रद्धालुओं ने चोरों ने कुंडल उड़ा लिए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत थाना मांट में की है। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। घटना मांट थाना क्षेत्र की है। यहां अलीगढ़ जिले के खैर कस्बा के सवाई रघुनाथपुर मोहल्ला की रहने वाली ममता अपने पति राजकुमार व रिश्तेदारों के साथ दर्शन करने के लिए राधारानी मंदिर आईं थीं। मंदिर में दर्शन करते समय भीड़ का फायदा उठाते हुए चोरों ने उनके कुंडल खींच लिए। जानकारी होने पर महिला ने शोर मचाया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा। इसके कुछ देर बाद ही हाथरस निवासी महिला कुंडल भी चोरों ने उड़ा लिए। पुलिस ने पूरे मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.