• Wed. Mar 18th, 2026

पार्षद पति के समर्थन में पहुंचीं महिलाएं

ByVijay Singhal

Mar 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनकपुरी कॉलोनी में बरातियों के साथ मारपीट और फायरिंग के मामले में मंगलवार को पार्षद पति तिलकवीर चौधरी के समर्थन में एक दर्जन महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होेंने पुलिस पर पार्षद पति को फंसाने का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इधर, पुलिस ने गोली लगने से घायल महिला के बयान दर्ज किए हैं। बीते दिनों बीएसए रोड स्थित सियाराम वाटिका में राजस्थान के डीग जिले से आई बरात में क्षेत्रीय पार्षद पति तिलकवीर चौधरी का विवाद हो गया। लोगों ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला किया था। गोली लगने से महिला बबीता घायल हो गई थीं। पुलिस ने पार्षद पति समेत दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। मंगलवार को पार्षद पति के क्षेत्र की करीब एक दर्जन महिलाएं एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और नारेबाजी की। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया कि घायल महिला के बयान दर्ज किए गए हैं। कुर्की की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया जारी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.