• Sun. Feb 15th, 2026

नसबंदी के बाद महिला की बिगड़ी हालत

ByVijay Singhal

Jul 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जयगुरूदेव चौराहा के समीप एक क्लीनिक पर एक महिला की नसबंदी के बाद हालत बिगड़ने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को पीड़ित महिला को लेकर परिजन और स्थानीय लोग सीएमओ कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। सीएमओ के हस्तक्षेप के बाद क्लीनिक संचालक पीड़ित महिला के अनुसार उपचार के लिए तैयार हो गया है। हाईवे पर जयगुरुदेव चौराहा के समीप सूर्या क्लीनिक पर शांति नगर कॉलोनी दामोदरपुरा के निवासी कालीचरन की बहन ने सात जून को नसबंदी कराई थी। नसबंदी के बाद टांके लगाकर बहन को डॉक्टर ने घर भेज दिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब महिला की परेशानी के बारे में चिकित्सक और क्लीनिक के संचालक को बताया गया तो उन्होंने इलाज तक नहीं किया। मरीज को दूसरे नर्सिंग होम में इलाज कराया जा रहा है। इस मामले में क्लीनिक द्वारा क्षेत्रीय पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया। इस मामले से नाराज महिला के परिजन स्थानीय लोगों के साथ शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सीएमओ को घटना से अवगत कराया।

सीएमओ डा. एके वर्मा ने बताया कि सूर्या क्लीनिक में नसबंदी के ऑपरेशन के बाद महिला का टांका फंस गया है, जिसके कारण महिला को परेशानी हो गई है। क्लीनिक के संचालक से बात की गई है। क्लीनिक संचालक महिला का उपचार करने को तैयार है। यदि वह किसी निजी अस्पताल में उपचार कराना चाहते हैं तो उसका भी खर्चा देने के लिए तैयार हैं। यह क्लीनिक सरकार से संबद्ध है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.