• Thu. Feb 12th, 2026

भू-माफिया से परेशान छटीकरा की महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी

ByVijay Singhal

Mar 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत गांव छटीकरा निवासी मिथलेश अग्रवाल पत्नी बन बिहारी अग्रवाल ने जैंत पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। महिला मिथलेश अग्रवाल ने बताया कि उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है, जिसकी वह लंबे समय से जैंत पुलिस से शिकायत करती आ रही है। उसने न्याय नहीं मिलने पर सोमवार को दिन के 11 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। महिला ने सीओ सदर से भी शिकायत की है। आरोप है कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उल्टा उसे धमका कर भगा देती है। आरोपियों से कब्जा हटाने को कहा जाता है तो है तो वह 20 लाख रुपए की चौथ मांगते हैं और जान से मारने की धमकियां दी जाती है। महिला का आरोप है कि गत 17 फरवरी को थाना जैंत पर आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र दिया गया है। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया की उसे एक्सीडेंट के जरिए भी मरवाने का प्रयास किया गया। वह न्याय पाने के लिए लंबे समय से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों के चक्कर लगाते लगाते तंग आ चुकी है। उधर, एसडीएम सदर ने थानाध्यक्ष जैंत को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी जैंत महावीर सिंह ने बताया कि सीओ सदर द्वारा मामले की जांच कर ली गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.