• Wed. Feb 25th, 2026

कानपुर के लिए मीट बनाने का विरोध करने पर महिला से की छेड़छाड़

ByVijay Singhal

Jun 16, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मूलरूप से कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र की रहने वाली महिला पति के साथ यहां सौ फुटा क्षेत्र में रहती है। महिला का आरोप है कि भूरी, धर्मेंद्र, मिस्त्री और दिनेश अपने लोगों को भेजकर मीट-मछली बनाने की कहते हैं। कई बार इनसे मना कर दिया। 13 जून को भी इन्होंने चार लोग भेजे जो शराब पीए थे। विरोध किया तो इन लोगों ने छेड़छाड़ की। पति ने बचाने की कोशिश की तो लाठी से सिर में वार कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीट बनाने का विरोध करने पर महिला से छेड़छाड़ की गई। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.