• Sun. Mar 29th, 2026

व्रन्दावन में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, पति को दी जान से मारने की धमकी

ByVijay Singhal

Sep 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और पति को जान से मारने की धमकी देने के बाद भी पुलिस 12 दिन तक पीड़ित को टहलाती रही, जब पीड़िता ने धरना देने की चेतावनी दी तो हरकत में आई पुलिस ने तहरीर लेकर डॉक्टरी कराई है। मामला 20 अगस्त का है। नगर की एक पॉश कॉलोनी में दंपती रहते हैं। दो युवक महिला के पति से मिलने आए। एक युवक तो पति से बात करने लगा तो दूसरे ने महिला को अलग ले जाकर घर में ही अश्लीलता शुरू कर दी। इससे महिला सहम गई। बाद में युवक महिला को फोन पर धमकाने लगा कि पति को कुछ मत बताना वर्ना उसे जान से मार देंगे। महिला ने 112 पर फोन करके सूचना दी। पुलिस आई, जांच की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। 12 दिन बीत जाने के बाद रविवार को महिला ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराने को धरना देने का एलान किया तो कोतवाली पुलिस भी हरकत में दिखी। कोतवाल रवि त्यागी का कहना है कि तहरीर पर प्रिंस गौतम निवासी गांव सुनरख थाना जैंत के अलावा दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे। महिला की डॉक्टरी कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.