हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे के अंतर्गत अपनी दो बेटियों के साथ किराए के मकान में अलग रह रही महिला की उसके पति व दो देवरों ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। हाईवे पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना हाईवे अंतर्गत गोवर्धन रोड स्थित तुलसीनगर हंसराज कालोनी की रहने वाली रीना ने बताया, उसका पति से विवाद चल रहा है। कई वर्षों से वह पुत्रियों को लेकर अलग रह रही है। दहेज प्रताड़ना का मुकदमा भी न्यायालय में विचाराधीन है। वह प्राइवेट नौकरी करके बच्चों का पालन-पोषण कर रही है। शुक्रवार रात 12 बजे पति गिर्राज सिंह और देवर महेश व कमल निवासी अकबरपुर थाना हाईवे घर के पीछे से दीवार चढ़कर घुस आए। आरोपियों ने उसे कमरे से बाहर खींचकर पिटाई कर दी। मारपीट कर अधमरा कर दिया और जान से मारने की नीयत से गला दबाया। पीड़िता ने 112 डायल करके पुलिस को बुलाया। पीड़िता ने थाने में ससुर महेंद्र, सास चंद्रवती उर्फ चंद्रकला द्वारा षड़यंत्र रचने पर पति गिर्राज, देवर महेश और कमल द्वारा प्राण घातक हमला किए जाने की तहरीर दी। हाईवे थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
