हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ के गांव जंघावली में बच्चों के विवाद में पड़ोसी ने महिला के सिर में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतका के पति ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। गांव जंघावली में शाम को समीना और मुजाहिद के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों में मारपीट हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद बच्चों के विवाद में बड़़ों के बीच भी लाठी, डंडे चले। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने समीना (35) पत्नी जुबेर के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे मगर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस मामले में जुबेर खां ने मुजाहिद, अयूब, दीनू, रिजवान, साजिद के खिलाफ शेरगढ़ थाने में कुल्हाड़ी मारकर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी फरार हो गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
