• Mon. Oct 27th, 2025

मथुरा यमुना एक्सप्रेसवे परचलती बस में महिला ने दिया बेटे को जन्म

ByVijay Singhal

Oct 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर एक चलती बस में एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस घटना में थाना राया क्षेत्र की पीआरबी 1940 टीम की तत्परता से मां और नवजात दोनों सुरक्षित हैं। कानपुर देहात निवासी अनूप अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। उनकी बस यमुना एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 107 वृंदावन कट के पास पहुंची, तभी उनकी पत्नी को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। अनूप ने तुरंत 112 नंबर पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल ऋषभदेव सिंह, प्रशांत चौधरी और आरक्षी चालक राजेंद्र यादव सहित पीआरबी 1940 की टीम मौके पर पहुंची। टीम के पहुंचने से पहले ही महिला ने बस में बच्चे को जन्म दे दिया था।पीआरबी टीम ने तत्काल जीपी एंबुलेंस को सूचित किया, लेकिन एंबुलेंस के दूर होने के कारण उन्होंने स्वयं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की। इसके बाद प्रसूता और नवजात को बस के माध्यम से राया के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला और उसके नवजात पुत्र को भर्ती कर लिया। चिकित्सकों के अनुसार, मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बस में मौजूद यात्रियों और परिजनों ने पीआरबी टीम के इस कार्य की सराहना की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.