• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा के नोहझील के गांव में फंदे से लटकी मिली महिला

ByVijay Singhal

Nov 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील के गांव बरौठ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह घर में फंदे पर लटकी मिली। मृतका के पति ने गांव के ही एक युवक पर हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस के अनुसार गांव बरौठ निवासी गुड्डू की पत्नी ममता (35) अपने घर में पशुओं के घेर में फंदे पर लटकी मिली। बच्चों ने मां को फंदे पर झूलते देखकर शोर मचाया। परिजन की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। मृतका के परिवारवालों ने गांव के युवक पर ममता की हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वीडियोग्राफी में डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा। अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। परिजन द्वारा हत्या का आरोप गांव के जिस युवक पर लगाया गया उसके भाई की शनिवार को शादी थी। शाम को गांव से बरात जानी थी। घर में शादी की खुशियां छाई हुईं थीं। घर में नाते-रिश्तेदार आए हुए थे। हत्या की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार और परिजन घर का ताला बंद करके भाग निकले।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.