हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में 25 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला अपने जेठ के साथ बाइक पर केडी हॉस्पिटल दवा लेने जा रही थी। हादसे के बाद हाइवे पर थोड़ी देर वाहनों के पहिए थम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना बलदेव के गांव छोली निवासी छोटू की पत्नी सपना उर्फ लाडो अपने जेठ उदयवीर के साथ बाइक से अकबरपुर हाइवे स्थित केडी हॉस्पिटल दवा लेने जा रही थी। थाना जैंत क्षेत्र स्थित चौमुहां फ्लाईओवर पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे तेज गति कंटेनर ने टक्कर मार दी। जिसमें महिला उछल कर कंटेनर के नीचे आ गई। महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर थोड़ी देर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव हटाकर हाइवे सुचारू कराया। जिसके बाद पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया महिला के पति छोटू द्वारा तहरीर दी गई है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
