• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन में चिकन पॉक्स से महिला की मौत, कई लोग ग्रसित, बीमारी को लेकर ग्रामीणों में दहशत

ByVijay Singhal

Dec 4, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन तहसील क्षेत्र निवासी महिला की चिकन पॉक्स से मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। लोगों में इस बीमारी को लेकर दहशत है। गोवर्धन क्षेत्र के सौंख कस्बा के गांव बोरपा में चिकन पॉक्स का कहर छाया है। वहीं बीमारी के चलते एक महिला की भी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने इसे लेकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। चिकन पॉक्स के चलते बीती रात माया देवी 35 वर्षिय की इस बीमारी के चलते मौत हो गई। इसे लेकर गांव में दहशत फैली हुई है। गांव में चिकन पॉक्स से अन्य महिला व बच्चे भी बीमार हैं। मृतका के देवर रोहताश ने बताया कि उसने सीएमओ मथुरा से बात की है। गांव में डॉक्टरों की टीम भेजने की गुहार लगाई है। इससे गांव में बीमारी पर लगाम लगाई जा सके। मृतक महिला के परिजनों को मदद मिल सके। गोवर्धन सामुदायिक केंद्र प्रभारी को भी अवगत कराया गया हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.