हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेत थाना के अंतर्गत छटीकरा क्षेत्र में मंगलवार को पति के साथ बाइक से केडी मेडिकल कॉलेज जा रही महिला की थाना क्षेत्र में हादसे में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मंगलवार को गांव छौली, बलदेव निवासी छोटू अपनी पत्नी सपना उर्फ लाडो देवी (25) को बाइक से केडी मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहा था। हाइवे पर चौमुंहा पुल के समीप ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार सपना की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। मृतका के पति छोटू ने की तहरीर पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
