हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई। टाउनशिप गिर्राज वाटिका निवासी गुड़िया पत्नी बालमुकुंद सड़क पार कर रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर फरह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटनास्थल से ट्रक को जब्त कर थाने भिजवा दिया गया है। अधिकारियों ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण बढ़ते हादसों पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाने की मांग की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
