• Wed. Feb 18th, 2026

शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में मिट्टी की ढाय के नीचे दबने से महिला की मौत

ByVijay Singhal

May 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में मिट्टी की ढाय के नीचे दबने से शनिवार को घायल हुई महिला की उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को मौत हो गई। इसके करीब 2 घंटे बाद उसकी बीमार चचेरी सास ने भी दम तोड़ दिया। दरअसल, रान्हेरा निवासी विमलेश ( 48) पत्नी शक्ति सिंह शनिवार सुबह चूल्हे के लिए मिट्टी लेने गांव की पोखर के पास गईं थीं। मिट्टी खोदते समय ढाय अचानक भरभराकर गिर गई। इसके नीचे दबने से विमलेश घायल हो गईं। आसपास के लोगाें ने उन्हें बमुश्किल मिट्टी हटाकर बाहर निकाला। हालत नाजुक होने पर मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुधार न होने पर दो दिन पहले फरीदाबाद रेफर कर दिया गया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में शनिवार सुबह विमलेश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गईं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, विमलेश की मौत की खबर मिलने के करीब 2 घंटे बाद ही मालती पत्नी पदम सिंह ने भी दम तोड़ दिया। वह सांस की बीमारी से पीड़ित थीं। मालती विमलेश की चचेरी सास थीं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.