हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति से मामूली विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान हंसराज कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रेखा पत्नी रामवीर के रूप में हुई है। शनिवार रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद रेखा दूसरे कमरे में चली गई और जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पति रामवीर ने बताया कि शनिवार रात उनका बेटा पलंग से गिर गया था। इस पर उन्होंने रेखा को डांट दिया था, जिससे आहत होकर रेखा ने यह कदम उठाया। मृतका दो छोटे बच्चों की मां थी। सूचना मिलने पर थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना हाईवे पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
