हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में होटल ट्रंक के सामने हाईवे पार कर रही महिला को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला तीन फुट ऊंची उछलकर हाईवे पर गिरी। इससे कई अन्य वाहन उसके ऊपर से निकल गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन ने शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक परिजन व ग्रामीण हाईवे पर हंगामा करते रहे। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। मजबूर होकर पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा। हालांकि पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, नौगांव की रहने वाली मीरा (45) दोपहर तीन बजे बाजार से सामन लेने के लिए घर से निकली थीं। 20 मिनट बाद वह सामान लेकर होटल ट्रंक के सामने हाईवे किनारे खड़ी हो गईं। उन्होंने जैसे ही हाईवे पार करने का प्रयास किया तो तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। हालांकि कार वाला नहीं रुका, लेकिन कार की नंबर प्लेट टूटकर हाईवे पर ही गिर गई। सूचना पर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते राहगीर व ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। गुस्साए परिजन ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। यहां तक कि इधर-उधर से ईंटों को उठाकर हाईवे पर लाइन से लगा दिया, ताकि आवागमन बाधित हो जाए। पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। परिजन को कार्रवाई का आश्वान दिया, इसके बाद भी परिजन आरोपी की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। सीओ ने यह भी बताया कि उग्र भीड़ के कारण दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। हाईवे पर करीब पांच किमी से अधिक लंबी वाहनों की लाइन लग गई। इससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। यातायात व थाने की पुलिस की मदद से आवागमन सुचारू कराया। उग्र भीड़ की वजह से राहगीरों को करीब दो घंटे तक दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। इसी आधार पर भीड़ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा भी उत्पन्न की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
