हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में संत कॉलोनी में एक महिला की सोमवार सुबह घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक संत काॅलोनी निवासी पोशाक व्यवसायी श्यामसुंदर रमणरेती स्थित अपनी पोशाक की दुकान पर गए थे। घर मेंं उसकी मां और भतीजी थी, तभी श्यामसुंदर की पत्नी रेखा तिवारी मेहतो ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में मौजूद भतीजी ने जैसे ही लटका देखा तो चाचा को फोन कर जानकारी दी। रेखा को नीचे उतारकर जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पति ने बताया कि उनकी शादी पं. बंगाल के जिला स्यालदाह के गांव कचरापारा निवासी 28 वर्षीय रेखा से गत 11 मई को वृंदावन में हुई थी। बांकेबिहारी पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार का कहना है कि महिला की फंदा लगने से मौत हुई है। परिजनों को सूचित कर दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
