हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव दीवाना खुर्द में कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाना जमुनापार में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव दीवाना खुर्द निवासी रेखा देवी पत्नी अशोक कुमार ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि वह अपने घर का कूड़ा डालने के लिए अपने प्लॉट पर गई थीं। इसी दौरान गांव के टिकट पुत्र देवकी सिंह और संजू पुत्र देवी सिंह वहां आ गए और कूड़ा डालने को लेकर उनसे विवाद करने लगे। आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। रेखा देवी के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें धमकाया। उन्होंने कथित तौर पर कहा कि यदि दोबारा वहां कूड़ा डाला तो जान से मार देंगे। महिला किसी तरह वहां से अपने घर पहुंची। आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों आरोपी उनके घर में घुस आए और लात-घूंसों व डंडों से रेखा देवी के साथ मारपीट की। इस हमले में रेखा देवी के सिर में गंभीर चोट आई है। मारपीट करने के बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।घटना के बाद पीड़िता थाना जमुनापार पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
