• Mon. Feb 9th, 2026

कोसिकलां में गैंगरेप की फर्जी कहानी गढ़ने वाले महिला-पुरुष गिरफ्तार,

ByVijay Singhal

Mar 31, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल

मथुरा की थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा गैंगरेप का झूठा कथानक रचकर झूठा मुकदमा पंजीकृत कराने वाले दो अभियुक्तों एक महिला व एक पुरूष गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मथुरा व  क्षेत्राधिकारी छाता के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोसीकलां के कुशल नेतृत्व मे थाना कोसीकलाँ पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र कोसीकलाँ में गैंगरेप का झूठा कथानक रचकर तथा पीडिता के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर झूठा मुकदमा पंजीकृत कराने वाले अभियुक्तों में से एक महिला व एक पुरूष को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई थाना कोसीकलाँ क्षेत्र के भिन्न भिन्न स्थानों पर रहने वाले अभियुक्तों नें षडयन्त्र के तहत अपनी पुरानी रंजिश व पुरानें मुकदमों में राजीनामा का दबाव बनाने के लिए एक नाबालिग पीडिता को बहला फुसलाकर उसे मुकदमा वादिया थाना कोसीकलाँ मथुरा मूल निवासी बोलखेडा थाना कामा भरतपुर राजस्थान की पुत्री दर्शाते हुए दिनांक 14.01.2023 को गोपालबाग के पास नहर की पटरी पर 1. दिनेश वकील पुत्र बनवारी लाल शर्मा निवासी कृष्णा विहार कालौनी कोसीकलाँ मथुरा 2. कृष्ण पुत्र मूलचन्द निवासी फालैन थाना कोसीकलाँ मथुरा 3. मूलचन्द पुत्र परमानन्द निवासी फालैन थाना कोसीकलाँ मथुरा के द्वारा पीडिता के साथ गैंगरेप का झूठा कथानक रचकर तथा पीडिता के फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर माननीय न्यायालय से अन्तर्गत धारा 156(3) सीआरपीसी आदेश पारित कराकर थाना कोसीकलाँ पर मु0अ0सं0 0073/2023 धारा 376डी/504/506 आईपीसी व 5/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत हुआ, पुलिस टीम घटना के तुरन्त बाद घटना की विवेचना में मामूर हुई, दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त की पीडिता के पिता का नाम लेखराज के स्थान पर सत्तो निवासी ग्राम खिटाविटा थाना कोसीकलाँ मथुरा होना पाया गया तथा उक्त षडयन्त्र में शामिल कई लोगों के नाम प्रकाश में आये।

पुलिस कार्यवाही का विवरण

उक्त प्रकरण में विवेचना से प्रकाश में आया कि थाना क्षेत्र के तीन अलग अलग विवादों के अभियुक्त पक्ष नें एक साथ मिलकर वादी पक्ष पर मुकदमें का दबाव बनाकर राजीनामा कराने के लिए योजना बनाकर झूठा कथानक रचकर यह मुकदमा पंजीकृत कराया गया था, तीनों विवाद क्रमशः निम्न हैः-ग्राम फालैन के रहने वाले नारायण पुत्र चेतराम जाट के लडके नरेश व बाबी का झगडा कृष्णा पुत्र मूलचन्द के साथ हो गया था, जिसमें मूलचन्द नें मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें नारायण का लडका बाबी अभी भी जेल में बन्द है, उक्त मुकदमें की पैरवी रामबाबू उर्फ राम पंडित पुत्र जगदीश निवासी बरचावली थाना कोसीकलाँ मथुरा हाल निवासी गोपालबाग थाना कोसीकलाँ मथुरा कर रहा है। दिनेश वकील पुत्र बनवारी लाल शर्मा निवासी कृष्णा विहार कालौनी कस्बा व थाना कोसीकलाँ मथुरा का विवाद लेखन पंडित पुत्र गोविन्द निवासी कृष्णा विहार कालौनी कस्बा व थाना कोसीकलाँ मथुरा का आपस में विवाद है, जिसमें दिनेश वकील नें लेखन पंडित के विरूद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमां थाना कोसीकलाँ पर पंजीकृत कराया था तथा रामबाबू उर्फ राम पंडित पुत्र जगदीश निवासी बरचावली थाना कोसीकलाँ मथुरा हाल निवासी गोपालबाग थाना कोसीकलाँ मथुरा, लेखन पंडित का चाचा है। ग्राम फालैन के ही रहने वाले मूलचन्द पुत्र परमानन्द का विवाद रूपचन्द पुत्र परमाल

 के साथ चला आ रहा है, जिसमें मूलचन्द नें रूपचन्द के विरूद्ध कई मुकदमें पंजीकृत कराये है, उक्त दोनों रूपचन्द व नारायण सिंह के मुकदमों की पैरवी रामबाबू उर्फ राम पंडित पुत्र जगदीश निवासी बरचावली थाना कोसीकलाँ मथुरा हाल निवासी गोपालबाग थाना कोसीकलाँ मथुरा कर रहा है।

उक्त सभी विवादो में राजीनामा का दबाव बनाने के लिए रूपचन्द पुत्र परमाल, नारायण सिंह पुत्र चेतराम जाट निवासीगण ग्राम फालैन थाना कोसीकलाँ मथुरा, रामबाबू उर्फ राम पंडित पुत्र जगदीश निवासी बरचावली थाना कोसीकलाँ मथुरा हाल निवासी गोपालबाग थाना कोसीकलाँ मथुरा, लेखन पंडित पुत्र गोविन्द निवासी कृष्णा विहार कालौनी कस्बा व थाना कोसीकलाँ मथुरा नें एक महिला थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान हाल निवासी काशीराम आवास तालाबशाही कोसीकलाँ से सम्पर्क किया, जिसके बाद इन लोगों नें महिला के साथ मिलकर एक षडयन्त्र के तहत एक नाबालिग पीडिता को बहला फुसलाकर, उसके फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर दिनेश वकील, मूलचन्द, व कृष्णा के विरूद्ध गैंगरेप का झूठा मुकदमा पंजीकृत करा दिया, उक्त प्रकरण में शामिल अभियुक्तों में से पुलिस टीम द्वारा महिला को मुखबिर की सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड के पास बने खोके के पास से गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य अभियुक्त लेखन पंडित को बाईपास तिराहे से दिल्ली की तरफ करीब 100 मीटर आगे एनएच-19 से गिरफ्तार किया गया, , गिरफ्तार अभियुक्ता व अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.