हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौसम में बदलाव का प्रभाव त्वचा पर भी दिखना शुरू हो गया है। शुष्क हवा चलने से त्वचा भी रूखी होने लगी है। वहीं खुजली और एग्जिमा जैसे रोग घेर रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज त्वचा रोग की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। तापमान में गिरावट और ठंडी हवा चलने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है, जिसके चलते त्वचा में सूखापन देखा जा रहा है। इससे शरीर में खुजली और दूसरी समस्याएं हो रही हैं। इनके अलावा कई अन्य प्रकार के त्वचा संबंधी रोग भी सामने आ रहे हैं, जिनके उपचार के लिए मरीज जिला अस्पताल का रुख कर रहे हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल का कहना है कि कि ठंड में त्वचा सूखने लगती है। वातावरण में मौजूद जीवाणुओं व गंदगी से त्वचा में संक्रमण का खतरा रहता है। खुजली अथवा फुंसी, अन्य चर्म रोग भी हो जाते हैं। इन दिनों होने वाली खुजली डर्मेटाइटिस कहलाती है, जो ठंड के मौसम में शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है। इसे ठीक करने के लिए नियमित इलाज कराना चाहिए और गंदगी और खानपान में भी ध्यान रखने की जरूरत है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
