• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा जनपद में हवा, बारिश और ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की चिंता

ByVijay Singhal

Mar 2, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को जिले में दिनभर मौसम बदलता रहा। सुबह तेज धूप और हवा की जुगलबंदी रही। दोपहर बाद एकाएक बादल घिर और गर्जन होने लगी। शहर सहित जनपद के अनेक इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इस दौरान तेज हवा चली तो कहीं ओले भी गिरे। एकाएक बदले मौसम ने आलू और सरसों की फसल उगाने वाले किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं, ज्यादा बारिश होती है तो गेहूं की कटी फसल को भी नुकसान की आंशका है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी बारिश की संभावना है। जनपद में आलू और सरसों की फसल लगभग पक चुकी है। ऐसे में बारिश दोनों फसलों को खराब कर सकती है। बारिश का पानी लगने से आलू का रंग काला पड़ सकता है। आलू सड़ सकता है। सरसों के दाने भी बारिश में भीगकर खराब हो सकते हैं। बारिश लगातार और तेज होगी तो गेहूं की फसल में भी नुकसान होगा। किसान नेता रामवीर तोमर ने बताया कि आलू और सरसों की फसल बारिश में भीगकर खराब हो रही है। उधर, बारिश के कारण देहात व नगरीय क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। निचले इलाकों में पानी भर गया। जिन क्षेत्रों में ओले गिरे वहां फसलें गिर गईं। बलदेव, फरह, टाउनशिप, सौंख, चौमुहां, नंदगांव, शेरगढ़, नौहझील, मांट, राधाकुंड और गोवर्धन समेत जिले के अधिकांश क्षेत्र में बारिश हुई। कोसीकलां के फालैन, नौहझील आदि क्षेत्रों में ओले भी गिरे। नौहझील क्षेत्र में किसान सरसों, आलू व गेंहू की फसल में नुकसान की आशंका से चितिंत हो उठे। क्षेत्र के रायपुर,भैरई, मुसमुना, तिलकागढ़ी, मनीगढ़ी, नानकपुर, मानागढ़ी, फरीदमपुर, मुवारिकपुर, नौशेरपुर, जाफरपुर, भकरैलिया, बरौठ, भूरगढ़ी व नौहझील में ज्यादा नुकसान की आशंका है। कोसीकलां में शाम चार बजे ओलावृष्टि हुई। इसके बाद करीब सवा सात बजे फिर ओलावृष्टि के साथ तेज बरसात हुई। किसान रामप्रसाद, भरत सिंह, नीरज ने बताया कि गेहूं की फसल पकने को तैयार है। सरसों भी इसी स्थिति में है। बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से दोनों फसलों को नुकसान होगा। कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने बताया कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से यदि क्षेत्र के किसानों को नुकसान होगा तो सर्वे कराकर किसानों को राहत दिलाई जाएगी। बलदेव के अवैरनी निवासी किसान धर्मेंद्र तोमर, गणेश तोमर जुगसना निवासी किसान उमेश चौधरी, अमर सिंह प्रधान ने बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका व्यक्त की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.